Breaking News

उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति (पुनर्गठित) के अध्यक्ष बने विक्रम राव, रूपेंद्र उपाध्याय को मिली कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति (पुनर्गठित) की पहली आम सभा की बैठक सोमवार को विधानसभा मीडिया सेंटर में संयोजक प्रभात त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में महासचिव ज्ञानेश पाठक सहित समिति के सभी 17 निर्वाचित पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान संगठन के विभिन्न विषयों पर चर्चा के साथ नए अध्यक्ष का चयन भी किया गया।

बैठक में पूर्व में उत्पन्न परिस्थितियों और संगठनात्मक मुद्दों पर विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से नए अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया अपनाई गई। मतदान के दौरान विक्रम राव को 17 में से 11 मत प्राप्त हुए और उन्हें समिति (पुनर्गठित) का नया अध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह को पांच तथा उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह (के.के. सिंह) को एक मत मिला।

विक्रम राव के अध्यक्ष बनने के बाद रिक्त हुए कोषाध्यक्ष पद पर रूपेंद्र उपाध्याय को सर्वसम्मति से जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं लक्ष्मीकांत तिवारी को समिति का प्रवक्ता मनोनीत किया गया।

संयोजक प्रभात त्रिपाठी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि वह पूरी टीम को साथ लेकर पत्रकार हितों में कार्य करेंगे। महासचिव ज्ञानेश पाठक ने भी विक्रम राव को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समिति अब पूरी मजबूती के साथ पत्रकारों के हितों के लिए कार्य करेगी।

बैठक में उपाध्यक्ष अमन अग्रवाल, जितेंद्र कुमार सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, संयुक्त सचिव राजू यादव, अर्चना गुप्ता, दीपक अवस्थी तथा कार्यकारिणी सदस्य सुरेंद्र कुमार दुबे, बलराम गुप्ता, शीतला प्रसाद, धनंजय सिंह, लक्ष्मीकांत तिवारी, सुभाष मिश्र, शियाराम यादव और विवेक शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष विक्रम राव ने समिति के पदाधिकारियों के साथ वरिष्ठ पत्रकार एवं संरक्षक विजय शंकर पंकज से आशीर्वाद लिया। इसके उपरांत समिति के सदस्यों ने विधानसभा परिसर में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान संयोजक प्रभात त्रिपाठी ने विधानसभा अध्यक्ष से समिति के पदाधिकारियों को समय देकर मार्गदर्शन प्रदान करने का अनुरोध किया, जिस पर उन्होंने शीघ्र आमंत्रित करने का आश्वासन दिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में 71वां स्थापना दिवस उत्साह और गरिमापूर्ण माहौल में मनाया

Spread the loveसंवाददाता आई एम खान बिसौली। नगर की भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा …

error: Content is protected !!