संवाददाता आई एम खान
बिसौली। नगर के राममूर्ति देवी प्रेमशंकर बालिका विद्यालय में मिशन शक्ति फेज – 5 के तहत छात्राओं को जागरूक किया गया। इस दौरान महिला उप निरीक्षक पूजा तोमर के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम ने छात्राओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा संबंधी जानकारी दी।
सोमवार को विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला उपनिरीक्षक पूजा तोमर ने छात्राओं को बताया कि वह किसी भी आपात स्थिति में यूपी 112 और महिला हेल्पलाइन 1090 पर संपर्क कर सकती हैं। उन्होंने छात्राओं को स्वयं की सुरक्षा और छेड़छाड़ जैसी घटनाओं का सामना करने के तरीके भी समझाएं। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने मिशन शक्ति टीम से अपनी समस्याएं साझा की और सवाल पूछे। इस मौके पर महिला कांस्टेबल पलक, महिला कांस्टेबल अंजलि आदि मौजूद रही।
Budaun Amarprabhat