Breaking News

25 शिकायतों में से दो का मौके पर ही निस्तारण

Spread the love

संवाददाता आई एम खान
बिसौली। सोमवार को तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्री साई आश्रित शाख मुरी ने जनता की समस्याएं सुनी और उनके निस्तारण का आश्वासन दिया। विभिन्न विभागों से संबंधित 25 शिकायतों में से दो का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। उप जिलाधिकारी ने तहसील समाधान दिवस में आने वाली समस्याओं का पारदर्शिता के साथ समय से निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया की शिकायतों का निस्तारण केवल कागजों में नहीं बल्कि मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच के बाद किया जाए। इस दौरान तहसीलदार सुरेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार अनंग राज सिंह, नायब तहसीलदार मो. हारिस, पूर्ति निरीक्षक पीयूष गंगवार, दिनेश कुमार, सीडीपीओ अल्पना जौहरी, बीईओ राजेंद्र प्रसाद आदि उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सरकारी नलकूप के पोल में उतरा करंट, कक्षा पांच के छात्र की मौत

Spread the loveमुजरिया। थाना क्षेत्र के गांव शेखा नगला में सरकारी नलकूप के पास लगे …