Breaking News

समस्त परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को हुआ फलों का वितरण

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल
बदायूँ: अमर प्रभात पीएम पोषण योजना के अंतर्गत शासन द्वारा परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, संविलियन, अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में प्रत्येक सोमवार को फल वितरण कराए जाने के निर्देशों के क्रम में जनपद के समस्त परिषदीय विद्यालयों में सोमवार को बच्चों को पंक्तिबद्ध करते हुए फलों का वितरण किया गया साथ ही स्वास्थ्य के लिए फलों का क्या महत्व है, इस विषय में शिक्षकों द्वारा बच्चों को विस्तार से बताया गया। फलों का वितरण कराया गया।
शासन की निर्देशों के क्रम में सुव्यवस्थित ढंग से वितरित कराए जाने, स्वास्थ्य के लिए फलों के महत्व एवं बच्चों को हिंदी एवं अंग्रेजी में फलों के नाम कंठस्थ कराए जाने के लिये जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जनपद के समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
इसके अतिरिक्त शिक्षकों के द्वारा चित्र एवं चार्ट के माध्यम से फलों की पहचान कराते हुए उनके हिंदी एवं अंग्रेजी में नाम कंठस्थ कराए गए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि विद्यालयों में फल वितरण शासन की महत्वाकांक्षी योजना हैं इसके द्वारा बच्चों के तन एवं मन का विकास होगा, फलों का स्वास्थ्य के लिए क्या महत्व है उनकी जानकारी होगी और निर्धारित पाठ्यक्रम के तहत फलों के नाम भी कंठस्थ होंगे।
—-


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जोन एवं सेक्टर प्रभारियों के कार्यों की समीक्षा की गई।

Spread the loveसंवाददाता गोविन्द देवल बिसौली। रविवार को विधानसभा अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व …

error: Content is protected !!