Breaking News

वन महोत्सव के तहत जिलेभर में पौधरोपण और जागरूकता कार्यक्रम, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल

बदायूं। प्रदेश में 1 जुलाई से 7 जुलाई तक मनाए जा रहे वन महोत्सव के तहत सोमवार को सामाजिक वानिकी प्रभाग, बदायूं द्वारा जिले की विभिन्न तहसीलों में पौधरोपण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान लोगों को पर्यावरण संरक्षण और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया गया।

तहसील बदायूं के पार्वती आर्य कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य श्रीमती अमिता आलोक ने वनों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं से पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण करने और लगाए गए पौधों की देखभाल करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, छात्राएं एवं वन विभाग का स्टाफ मौजूद रहा।

बिसौली रेंज के संविलियन विद्यालय हर्रायपुर में ‘वन महोत्सव जन अभियान’ एवं ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम के तहत पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य महेंद्र प्रताप यादव, ग्राम प्रधान धर्मपाल सिंह, प्रधानाचार्य कुंवर सेन, शिक्षक, विद्यार्थी तथा वन विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

सहसवान रेंज के अंतर्गत बिल्सी स्थित महेश बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि नवनीत शाक्य ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं तथा वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

दातागंज तहसील के ग्राम उच्च माध्यमिक विद्यालय रायपुर धीरपुर में वन महोत्सव जन अभियान एवं ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अरुण कुमार ने आम का पौधा रोपित किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं और वन विभाग के कर्मचारियों ने भी सहभागिता की।

प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी प्रभाग ने जनपदवासियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए जनसहभागिता बेहद आवश्यक है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

महिला कल्याण विभाग ने दी जिला बाल संरक्षण इकाई की सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी।

Spread the love** *नगर पालिका ककराला एंव उसहैत में वार्ड बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति …