बदायूं। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अलापुर पुलिस ने दो युवकों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। इस पर थाना अलापुर पुलिस ने ककराला-अलापुर मार्ग पर घेराबंदी कर अमन पुत्र राहत अली और मन्नान पुत्र शाकिर, दोनों निवासी वार्ड नंबर 22, कस्बा ककराला, थाना अलापुर को गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी के दौरान अमन के पास से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस, जबकि मन्नान के पास से 12 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
बरामदगी के आधार पर थाना अलापुर में दोनों आरोपियों के खिलाफ आयुध अधिनियम की धारा 3/25(1-B)(a) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक माधौ सिंह बिष्ट, उपनिरीक्षक गौरव कुमार सहित थाना अलापुर पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Budaun Amarprabhat