Breaking News

मंदिर परिसर से भव्य कलश यात्रा निकाली

Spread the love

बिसौली। आदि शक्ति माता काली शिव मंदिर, बंजरिया में आयोजित श्रीराम महायज्ञ के शुभारंभ से पूर्व शुक्रवार को वैदिक रीति-रिवाजों के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। मध्य प्रदेश के सतना से पधारे यज्ञाचार्य ने वेद मंत्रों के बीच यजमानों का दशविधि स्नान कराया। इसके बाद मंदिर परिसर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। पीतांबरी वस्त्र धारण किए सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश रखकर श्रद्धापूर्वक यात्रा में भाग लिया। कलश यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होकर विभिन्न मंदिरों तक पहुंची, जहां पूजा-अर्चना की गई। यात्रा के दौरान जय श्रीराम, हर-हर महादेव और जय माता दी के जयघोषों से पूरा नगर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं ने यात्रा का स्वागत किया। मंदिर समिति के आयोजक वीरेंद्र यादव ने बताया कि महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन वैदिक अनुष्ठान, हवन-पूजन, प्रवचन और भजन-कीर्तन होंगे। उन्होंने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में योजनाओं की समीक्षा, सुधार के निर्देश

Spread the loveबदायूं। विकास भवन सभागार में बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला की …