Breaking News

सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग बरेली में शिशु वाटिका का हुआ अवलोकन

Spread the love

सरस्वती शिशु मंदिर, नैनीताल मार्ग, बरेली में शिशु वाटिका का अवलोकन कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय में संचालित शिशु वाटिका की शिक्षण पद्धति, कक्षाओं की साज-सज्जा, शिक्षण सामग्री तथा बच्चों की गतिविधियों का सूक्ष्म निरीक्षण बरेली जिला समन्वयक सुनील कुमार सिंह पुंडीर ने प्रधानाचार्य संजीव कुमार पांडे के साथ किया गया।
अवलोकन के दौरान नन्हे भैया-बहनों ने गीत, प्रार्थना, खेल-खेल में सीखने की गतिविधियाँ तथा विभिन्न शैक्षणिक प्रस्तुतियाँ देकर सभी का मन मोह लिया। निरीक्षकों ने बच्चों के आत्मविश्वास, अनुशासन एवं सहज अभिव्यक्ति की सराहना करते हुए विद्यालय परिवार के प्रयासों की प्रशंसा की।
अवलोकनकर्ताओं ने शिशु वाटिका में अपनाई जा रही गतिविधि-आधारित शिक्षण पद्धति, संस्कारयुक्त वातावरण एवं बाल-केंद्रित शिक्षा को प्रभावी बताते हुए कहा कि प्रारंभिक शिक्षा बच्चों के सर्वांगीण विकास की मजबूत आधारशिला होती है। उन्होंने शिक्षिकाओं को बच्चों की जिज्ञासा, सृजनशीलता एवं नैतिक मूल्यों के विकास के लिए इसी प्रकार नवाचारपूर्ण प्रयास निरंतर जारी रखने के लिए प्रेरित किया। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी राजेश कुमार शर्मा ने दी
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने संजीव कुमार पांडे ने जिला समन्वयक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण, संस्कारयुक्त एवं आनंददायी शिक्षा के माध्यम से बच्चों के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करना है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में योजनाओं की समीक्षा, सुधार के निर्देश

Spread the loveबदायूं। विकास भवन सभागार में बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला की …