Breaking News

जब शिक्षक और अभिभावक आए एक मंच पर, बच्चों के उज्ज्वल भविष्य पर हुई सार्थक चर्चा

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल

बिल्सी। बच्चों की बेहतर शिक्षा और सर्वांगीण विकास को लेकर बाबा इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पीजी से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों के अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और शिक्षकों के साथ बच्चों की शैक्षणिक एवं व्यवहारिक प्रगति पर विस्तार से चर्चा की।

संगोष्ठी के दौरान विद्यालय परिसर में सकारात्मक संवाद का माहौल देखने को मिला। कक्षा अध्यापकों ने अभिभावकों को छात्रों की पढ़ाई, अनुशासन, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सहभागिता तथा उनकी विशेष प्रतिभाओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही जिन क्षेत्रों में सुधार की आवश्यकता है, उन पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

अभिभावकों ने बच्चों की पढ़ाई, होमवर्क, समय प्रबंधन और डिजिटल शिक्षा से जुड़े विषयों पर अपने सवाल रखे। शिक्षकों ने प्रत्येक प्रश्न का संतोषजनक उत्तर देते हुए बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए उपयोगी सुझाव साझा किए। चर्चा के केंद्र में बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नियमितता और सकारात्मक सोच विकसित करने पर विशेष जोर रहा।

विद्यालय के डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय एवं निदेशिका साधना वार्ष्णेय ने कहा कि किसी भी विद्यार्थी की सफलता में विद्यालय और परिवार दोनों की समान भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि बच्चों को बेहतर वातावरण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए विद्यालय निरंतर प्रयासरत है। अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी से ही बच्चों के व्यक्तित्व का समग्र विकास संभव है।

प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने अभिभावकों से बच्चों की दैनिक गतिविधियों पर नजर रखने, नियमित अध्ययन की आदत विकसित कराने तथा मोबाइल और टीवी के अनावश्यक उपयोग पर नियंत्रण रखने का आग्रह किया। उन्होंने विद्यालय की आगामी शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी भी साझा की।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रशासन ने अभिभावकों के सहयोग और सहभागिता के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी सहित समस्त शिक्षकीय एवं गैर-शिक्षकीय स्टाफ उपस्थित रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

लखनऊ में रवींद्र मोहन सक्सेना का हुआ सम्मान

Spread the loveबदायूं। लखनऊ के प्रेरणा सदन में आयोजित कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रीयल …