Breaking News

विधायक राजीव कुमार सिंह ने की विद्युत समस्याओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल
दातागंज। क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह ने लखनऊ में ऊर्जा विभाग की उच्चस्तरीय बैठक के बाद सीधे अपने विधानसभा क्षेत्र का रुख किया। ब्लॉक सभागार, दातागंज में आयोजित जनसुनवाई व समीक्षा बैठक में उन्होंने बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में क्षेत्र की विद्युत समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।
बैठक में एसडीएम विनोद कुमार सिंह और सीओ आशेष नाथ सिंह की उपस्थिति में विधायक ने ब्लॉकवार फरियादियों की समस्याएं सुनीं। क्षेत्रवासियों ने ट्रांसफॉर्मर जलने, जर्जर तारों, लो-वोल्टेज, गलत बिजली बिल और लाइन शिफ्टिंग जैसी गंभीर शिकायतों से विधायक को अवगत कराया। विधायक ने प्रत्येक शिकायतकर्ता का प्रार्थना पत्र लेकर संबंधित अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए।
विधायक ने मुख्य अभियन्ता (बरेली द्वितीय) राघवेन्द्र, अधीक्षण अभियन्ता (बदायूँ) अजय कुमार और अधीक्षण अभियन्ता (जैतीपुर/शाहजहाँपुर) अनुज प्रताप को स्पष्ट शब्दों में चेताया कि क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति निर्बाध होनी चाहिए। उन्होंने कहा, “गर्मी के मौसम में अकारण बिजली कटौती किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।” इसके साथ ही उन्होंने किसानों के नलकूपों के लिए विद्युत आपूर्ति में विशेष सुधार करने के निर्देश दिए।
विधायक ने विभागीय अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की जनता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी भी कर्मचारी की लापरवाही सामने आई या शिकायतों के निस्तारण में ढिलाई बरती गई, तो संबंधित के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जनहित से जुड़े मामलों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निपटारे पर जोर दिया।
बैठक में नगर पालिका परिषद अध्यक्षा पति अनूप गुप्ता, मंडल अध्यक्ष वीर सिंह, सुरेन्द्र सिंह गुर्जर, नरेश पाल, आईटी जिला सह संयोजक देवेश तोमर और सभासद अंशुल सागर सहित विद्युत विभाग के अधिशासी अभियन्ता केजी अग्रवाल, उपखंड अधिकारी अमित सिंह, सौरभ परिहार, धर्मेन्द्र सिंह व अन्य जेई और विभागीय कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उप जिलाधिकारी प्रियंका गोयल ने अपने कार्यालय में जनसुनवाई

Spread the loveबिसौली। सोमवार को उप जिलाधिकारी प्रियंका गोयल ने अपने कार्यालय में जनसुनवाई की। …