Breaking News

कांवड़ यात्रा की तैयारियों में जुटी बगरैन पुलिस, सघन पैदल मार्च कर अतिक्रमणकारियों को दी चेतावनी

Spread the love

बगरैन। सावन माह के पावन अवसर पर शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बगरैन पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ, अंकिता शर्मा के निर्देशानुसार, बगरैन पुलिस ने कस्बे के मुख्य मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर पैदल मार्च निकाला।
पैदल गश्त के दौरान पुलिस टीम ने प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाली गलियों और मोहल्लों का निरीक्षण किया। कांवड़ यात्रा के सुगम संचालन के लिए मार्गों से अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू कर दिया गया है। चौकी प्रभारी बगरैन अखिल तोमर ने कड़े शब्दों में अतिक्रमणकारियों और सड़क किनारे अवैध पार्किंग करने वालों को चेतावनी दी कि वे स्वतः मार्ग खाली कर दें, अन्यथा उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
गश्त के दौरान पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग की। साथ ही, स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों से सुरक्षा संबंधी संवाद स्थापित किया। पुलिस ने आमजन से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। चौकी प्रभारी ने स्पष्ट किया कि पैदल मार्च का उद्देश्य जनमानस में सुरक्षा की भावना पैदा करना और असामाजिक तत्वों में पुलिस का भय स्थापित करना है।
वजीरगंज थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने कहा कि पुलिस नागरिकों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, “अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार सतर्क है। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर बाजारों में पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है और जवानों को निरंतर भ्रमणशील रहने के निर्देश दिए गए हैं।” थाना प्रभारी ने नागरिकों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

प्राथमिक विद्यालय बमनी में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

Spread the loveअलापुर। जगत क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बमनी में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से …