Breaking News

करंट दौड़ते खंभे की चपेट में आने से किसान की भैंस की मौत

Spread the love

बिनावर। थाना क्षेत्र के ग्राम इकराम नगर पगोटिया में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहाँ विद्युत खंभे में उतरे करंट की चपेट में आने से एक दुधारू भैंस की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से किसान परिवार सदमे में है और विभाग पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगा रहा है।
पीड़ित किसान अतन अली (पुत्र केसर) ने बताया कि शनिवार को उनके घर के समीप स्थित बिजली के खंभे में अचानक करंट आ गया। बारिश या अन्य कारणों से खंभे के आसपास भरे पानी में करंट फैल गया, जिससे वहाँ से गुजर रही उनकी भैंस उसकी चपेट में आ गई। करंट का झटका इतना जोरदार था कि भैंस ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
किसान अतन अली ने बताया कि मृत भैंस की कीमत लगभग 70,000 रुपये है। गरीब परिवार के लिए यह एक बड़ा आर्थिक नुकसान है। उन्होंने रोते हुए कहा कि यदि बिजली विभाग ने खंभे की सुरक्षा और मेंटेनेंस को लेकर सतर्कता बरती होती, तो आज उनकी भैंस जीवित होती। उन्होंने इस घटना के लिए पूरी तरह बिजली विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया है।
ग्रामवासियों ने भी बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में बिजली के खंभों की स्थिति जर्जर है और कई जगह तार खुले पड़े हैं, जिससे आए दिन हादसे का डर बना रहता है। फिलहाल, पीड़ित किसान ने प्रशासन से इस मामले की जांच कर उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भूजल संरक्षण और आधुनिक खेती पर किसानों को किया जागरूक, हितधारक बैठक में योजनाओं की दी जानकारी

Spread the loveसहसवान। सुविधा संस्था द्वारा हिंदुस्तान यूनिलीवर फाउंडेशन के सहयोग से संचालित जल संवर्धन …

error: Content is protected !!