Breaking News

एक पेड़ माँ के नाम के साथ डिजिटल साक्षरता पर जोर, कार्यकर्ताओं को मिले विशेष निर्देश

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल
बदायूँ। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में पार्टी पदाधिकारियों को आगामी 12 जुलाई से प्रारंभ होने वाले ‘वृक्षारोपण अभियान’ और ‘डिजिटल लर्निंग ऐप’ के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हर्षवर्धन आर्य और जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को पर्यावरण संरक्षण और तकनीकी रूप से सक्षम होने का संकल्प दिलाया।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हर्षवर्धन आर्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान का उल्लेख करते हुए कहा कि वृक्षारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि कार्यकर्ता केवल पौधे न लगाएं, बल्कि उनकी उत्तरजीविता संरक्षण भी सुनिश्चित करें। एक पौधा लगाना महत्वपूर्ण है, लेकिन उसे वृक्ष के रूप में विकसित करना वास्तविक सफलता है।
डिजिटल लर्निंग पर चर्चा करते हुए श्री आर्य ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता को निरंतर अपडेट रहना चाहिए। ‘सरल ऐप’ के माध्यम से डिजिटल प्रशिक्षण प्राप्त करना पार्टी की कार्यशैली और विचारधारा को समझने का एक आधुनिक माध्यम है। उन्होंने आह्वान किया कि हर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता इस अभियान से जुड़ें ताकि संगठन को और अधिक अनुशासित व सक्षम बनाया जा सके।
जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि भाजपा समाज और राष्ट्रहित में हमेशा अग्रणी रही है। इस अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने के लिए जनपद के प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ता कम से कम 10 पौधे लगाएंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से ‘सरल ऐप’ पर अपना डिजिटल प्रशिक्षण पूर्ण कर प्रमाणपत्र डाउनलोड करने के निर्देश दिए।
मंच का संचालन जिला महामंत्री शैलेंद्र मोहन शर्मा ने किया। इस अवसर पर एमपी सिंह राजपूत, जोगेंद्र सिंह पटेल, बीएस मौर्य, सीमा राठौर, सरिता वार्ष्णेय, प्रदीप चौधरी, उदयवीर दिवाकर, संदीप चौहान, अनुज माहेश्वरी, आशीष शाक्य, अजय तोमर, रचना शंखधार, राजवती वर्मा, विश्वजीत गुप्ता, सहदेव सागर, अनुराग दीक्षित, मुनेंद्र शाक्य, अचल शर्मा, अमिता उपाध्याय, केशव चौहान, हाजी सलीम, अनुपम पाठक, दुष्यंत सिंह, अनुज सक्सेना, देव सिंह यादव, शिवम शंखधार, आदित्य माहेश्वरी, रितेश चौहान, सचिन अग्रवाल, मनोज गुप्ता, सुनील सिंह, सर्वेश शाक्य, अविनाश शाक्य, सुनील गुर्जर, गुलशन प्रताप सिंह, वीरपाल सिंह यादव, राम चरण पाल, नौरंग पाल, ओमपाल राजपूत, राजीव शर्मा, राहुल देव शाक्य, मोहित तोमर, उपदेश सिंह, पीयूष माहेश्वरी, राघव सिंह, ललतेश ठाकुर, गोपाल शर्मा, विदेश श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ओ लेवल एवं सी0सी0सी0 का प्रशिक्षण हेतु करें ऑनलाइन आवेदन

Spread the loveबदायूँ: जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी प्रणव पाठक ने जनपद के अन्य पिछड़ा …

error: Content is protected !!