Breaking News

बदायूं में शांति व्यवस्था बनाए रखने को पुलिस का अभियान, 18 लोग गिरफ्तार

Spread the love

बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल 18 लोगों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस के अनुसार थाना कादरचौक पुलिस ने दो, थाना मुजरिया ने तीन, थाना उघैती ने दो, थाना जरीफनगर ने दो तथा थाना उसहैत पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार की शांति भंग की आशंका को रोकने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की निगरानी भी बढ़ाई गई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

लखनऊ में रवींद्र मोहन सक्सेना का हुआ सम्मान

Spread the loveबदायूं। लखनऊ के प्रेरणा सदन में आयोजित कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रीयल …