Breaking News

निर्माणाधीन भवन की खुदाई के दौरान दीवार गिरी, पांच मजदूर मलबे में दबे, सभी को सुरक्षित निकाला गया

Spread the love

बिल्सी (बदायूं)। नगर के रंजना तिराहे के पास शनिवार सुबह निर्माणाधीन भवन की नींव की खुदाई के दौरान अचानक पास की एक दीवार भरभराकर गिर गई। हादसे में वहां काम कर रहे पांच मजदूर मलबे में दब गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

जानकारी के अनुसार, निर्माण कार्य के दौरान ठेकेदार इस्तकार की देखरेख में मुजरिया निवासी विशेष पाल, बिल्सी के मोहल्ला संख्या आठ निवासी तस्लीम और असलम, गांव दिधौनी निवासी नवी आलम तथा बड़ी सराय मुजरिया निवासी नरोत्तम सिंह नींव की खुदाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक पास की दीवार गिरने से सभी मजदूर मलबे में दब गए।

स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत मलबा हटाकर सभी घायलों को बाहर निकाला गया। इसके बाद उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए नगर के एक निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया। बाद में बेहतर इलाज के लिए सहसवान के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार एक मजदूर की हालत गंभीर बताई गई है, जबकि अन्य घायलों का उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने घायलों का हालचाल जाना तथा आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।

क्षेत्राधिकारी ने बताया कि घटना में घायल सभी मजदूरों का उपचार कराया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पीएम सूर्यघर योजना की समीक्षा, एक सप्ताह में लंबित ऋण पत्रावलियों के निस्तारण के निर्देश

Spread the loveसंवाददाता गोविन्द देवल बदायूं। मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में मंगलवार को पीएम …

error: Content is protected !!