Breaking News

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत दीवानी न्यायालय परिसर में हुआ वृहद वृक्षारोपण

Spread the love

बदायूँ। उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में जनपद न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण महायज्ञ, 2026 का भव्य आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार के एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में जनपद न्यायाधीश विवेक संगल एवं अन्य न्यायिक अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान जनपद न्यायाधीश विवेक संगल एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती शालू संगल ने संयुक्त रूप से पौधारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पेड़ लगाना ही काफी नहीं है, बल्कि उनकी दीर्घकालिक देखभाल करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। हमें इस संकल्प के साथ पौधे लगाने चाहिए कि वे सुरक्षित रूप से बड़े होकर आने वाली पीढ़ियों के लिए प्राणवायु का आधार बनें।
वृक्षारोपण महायज्ञ को सफल बनाने में कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश बलजोर सिंह, प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रिंकू और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव पुष्पेन्द्र चौधरी ने सक्रिय भूमिका निभाई। इनके साथ ही अन्य न्यायिक अधिकारियों ने भी परिसर में विविध प्रजातियों के पौधों का रोपण किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने लगाए गए पौधों की नियमित सुरक्षा और संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया। न्यायालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम ने आमजन के बीच पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता और प्रकृति के प्रति प्रेम का संदेश प्रसारित किया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

फ्यूचर लीडर्स स्कूल में स्टोरी टेलिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन

Spread the love फ्यूचर लीडर्स स्कूल में आज विद्यार्थियों की अभिव्यक्ति क्षमता, आत्मविश्वास एवं रचनात्मक …

error: Content is protected !!