Breaking News

सोनू यादव के नेतृत्व में सकतपुर-कोठा में चला ‘PDA हरित अभियान’

Spread the love

दहगवां। समाजवादी पार्टी के युवा नेता सोनू यादव के नेतृत्व में सहसवान विधानसभा क्षेत्र के गांव सकतपुर एवं कोठा में ‘PDA हरित अभियान’ के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने और जनभागीदारी का संदेश दिया गया।
सबसे पहले ग्राम सकतपुर में ग्राम प्रधान नेत्र पाल यादव व अन्य साथियों के साथ सोनू यादव ने प्राथमिक विद्यालय में पौधारोपण किया। इसके बाद ग्राम कोठा स्थित अमृत सरोवर पर ग्राम प्रधान संजीव यादव, ललतेश यादव एवं विशाल यादव के साथ विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। इस दौरान सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।
युवा सपा नेता सोनू यादव ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि “एक पेड़ केवल पौधा नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए हमारी सबसे बड़ी विरासत है।”
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के लिए लगातार पौधारोपण अभियान चलाने का संकल्प लिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के डॉ. मधुसूदन चक्रबर्ती की फिजिकल एजुकेशन एंड वैल बीइंग पाठ्य पुस्तक प्रकाशित

Spread the loveमुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन की फैकल्टी डॉ. …