Breaking News

गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर मक्का सुखाने से आवागमन प्रभावित, समाधान की उठी मांग

Spread the love

बदायूं। गंगा एक्सप्रेसवे की बिनावर से बिसौली तक की सर्विस रोड पर कई स्थानों पर मक्का सुखाए जाने से पिछले करीब एक माह से आवागमन प्रभावित हो रहा है। सड़क के कुछ हिस्सों पर फसल फैले होने के कारण वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को आने-जाने में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, सर्विस रोड पर मक्का बिछाए जाने से सड़क की उपयोगी चौड़ाई कम हो जाती है। ऐसे में आमने-सामने से आने वाले वाहनों को निकलने में दिक्कत होती है। लोगों का कहना है कि रात के समय और बारिश के दौरान यह स्थिति और चुनौतीपूर्ण हो सकती है, इसलिए समय रहते समाधान जरूरी है।

जानकारी के अनुसार, गंगा एक्सप्रेसवे परियोजना से जुड़े कर्मचारी समय-समय पर किसानों से अनुरोध कर सड़क खाली कराने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि यातायात सुचारु बना रहे। हालांकि कुछ स्थानों पर दोबारा फसल बिछा दिए जाने से समस्या पूरी तरह समाप्त नहीं हो पा रही है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को भी अवगत कराया गया है। उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन से अनुरोध किया है कि सभी पक्षों से समन्वय बनाकर सर्विस रोड को अवरोधमुक्त कराया जाए तथा भविष्य में सड़क पर फसल सुखाने की बजाय वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं, जिससे आमजन का आवागमन सुरक्षित और सुचारु बना रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मेगा कैंप में बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का हो रहा त्वरित समाधान

Spread the loveबिसौली। विद्युत वितरण खंड परिसर में सोमवार को विद्युत विभाग की ओर से …