Breaking News

श्रीराम महायज्ञ के चतुर्थ दिवस पर श्रद्धा, भक्ति और वैदिक परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला।

Spread the love

बिसौली। ग्राम बंजरिया स्थित आदि शक्ति माता काली शिव मंदिर परिसर में आयोजित श्रीराम महायज्ञ के चतुर्थ दिवस पर श्रद्धा, भक्ति और वैदिक परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला। महायज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर यज्ञकुंड में आहुतियां अर्पित कीं, परिक्रमा कर धर्मलाभ प्राप्त किया तथा परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य और विश्व कल्याण की मंगलकामना की।
मध्य प्रदेश के संत कुंज आश्रम, सतना से पधारे विद्वान कथावाचक एवं यज्ञाचार्य पंडित श्री राधेश्याम शास्त्री के सान्निध्य में महायज्ञ की समस्त अनुष्ठानिक प्रक्रियाएं वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुईं। आचार्य राम विहारी मिश्रा, ब्रजेश पाठक, अबनेश व्यास एवं आशुतोष पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यजमानों से विधि-विधानपूर्वक यज्ञकुंड में आहुतियां डलवाईं। मंत्रों की दिव्य ध्वनि से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत हो उठा। महायज्ञ में सोई आश्रम से पूज्य गुरुदेव के परम शिष्य फूल बाबा संत महात्माओं के साथ विशेष रूप से पधारे। उन्होंने यज्ञ में सहभागिता कर श्रद्धालुओं को सनातन धर्म, सेवा, भक्ति और मानव कल्याण का संदेश दिया। श्रद्धालुओं ने उनका आशीर्वाद प्राप्त कर स्वयं को धन्य महसूस किया। महायज्ञ में यजमान के रूप में शंकर यादव एवं स्वीटी यादव, डॉ. अजय पाल एवं रेखा, कौशल शर्मा एवं मंजू शर्मा, दुष्यंत वार्ष्णेय एवं कविता, श्रीनिवास शंखधार सहित अनेक श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक आहुतियां अर्पित कीं। दिनभर मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ लगी रही और भक्ति, श्रद्धा तथा उल्लास का वातावरण बना रहा। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं के लिए समुचित व्यवस्थाएं कीं तथा अधिक से अधिक लोगों से महायज्ञ में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

माहौर वैश्य समाज ने वृक्षारोपण कर दिया हरियाली का संदेश

Spread the loveबदायूँ। उत्तर प्रदेश माहौर वैश्य महासभा द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के …

error: Content is protected !!