Breaking News

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की टॉपर सूची में ज़ायनाह आतिफ ने बनाई जगह

Spread the love

सहसवान। शिक्षा के क्षेत्र में सहसवान की प्रतिभाओं ने एक बार फिर जिले का नाम गौरवान्वित किया है। मोहल्ला चौधरी निवासी वरिष्ठ पत्रकार आतिफ निसार (जेनूँ) की होनहार बेटी ज़ायनाह आतिफ ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) की परीक्षा में टॉप-10 में स्थान प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया है। ज़ायनाह की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार में, बल्कि पूरे सहसवान क्षेत्र में हर्ष और उल्लास का माहौल है।
ज़ायनाह की मेधा और शैक्षणिक उत्कृष्टता को देखते हुए उन्हें अलीगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम में विशेष रूप से सम्मानित किया गया। अलीगढ़ के जिलाधिकारी अविनाश कुमार और पूर्व सांसद राजवीर सिंह ‘राजू भैया’ ने उन्हें प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिह्न देकर उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर अतिथियों ने ज़ायनाह के परिश्रम की सराहना करते हुए अन्य युवाओं के लिए उन्हें प्रेरणा का स्रोत बताया।
सफलता की सूचना मिलते ही बधाई देने वालों का तांता लग गया। सहसवान नगर पालिका अध्यक्ष बाबर मियां ने स्वयं आतिफ निसार के आवास पर पहुँचकर ज़ायनाह को इस शानदार उपलब्धि पर पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी। उन्होंने कहा कि ज़ायनाह की यह कामयाबी सहसवान की बेटियों के लिए एक नजीर है, जो यह साबित करती है कि दृढ़ इच्छाशक्ति से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है।
ज़ायनाह आतिफ जिले के उन चुनिंदा टॉपर्स में शामिल हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में यह मुकाम पाया है। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता के मार्गदर्शन और कठिन परिश्रम को दिया है। ज़ायनाह की इस उपलब्धि ने न केवल उनके माता-पिता का सिर गर्व से ऊँचा किया है, बल्कि पूरे बदायूँ जनपद की शैक्षिक पहचान को भी नई ऊँचाई प्रदान की है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पूर्व मंत्री ओमकार सिंह यादव को शिवपाल यादव ने दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार से मिलकर बंधाया ढांढस

Spread the loveसंवाददाता गोविन्द देवल सम्भल। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव, उत्तर प्रदेश सरकार के …

error: Content is protected !!