Breaking News

श्रेष्ठ संस्कारों से चमकता है मनुष्य का भाग्य : लीलाधर

Spread the love

यज्ञ से स्वत: मिलते हैं, देव-शक्तियों के अनुदान और वरदान : सुखपाल

बदायूं : अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में कौल्हाई स्थित मुरारी लाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ हुआ। शिक्षक-शिक्षिकाओं, गणमान्य नागरिकों, साधु-संतों ने लोक मंगल की कामना से गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र की विशेष आहुतियां यज्ञ भगवान को समर्पित कीं। मातृ-शक्तियों और देवकन्याओं ने 100 वर्षों से प्रज्ज्वलित अखंड ज्योति, 2400 तीर्थों के जल-रज से युक्त शक्तिकलश और वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा के जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य पूजन और आरती की। गायत्री परिवार के लीलाधर शर्मा ने कहा कि श्रेष्ठ संस्कारों से मनुष्य का भाग्य चमकता है। मन, वाणी और अंत:करण पवित्र हो जाता है।
वरिष्ठ ट्रस्टी सुखपाल शर्मा ने कहा कि यज्ञीय ऊर्जा से वातावरण सुगंधित हो जाता है। देव शक्तियों के अनुदान और वरदान स्वत: मिलते हैं।
प्रज्ञा मंडल के पंकज कुमार और भवेश शर्मा ने वेद मंत्रोच्चारण कर पांच कुण्डीय यज्ञ संपन्न कराया। रथ चालक राकेश कुमार सिंह ने कहा कि सद्विचारों से देवत्व का उदय होता है। प्रबंधक नरेंद्र माहेश्वरी, प्रधानाचार्य बेबी माहेश्वरी, प्रधान पप्पू मौर्य और श्रद्धालुओं ने ज्योति कलश रथ यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत और ज्योति कलश का पूजन किया। मातृ-शक्तियों और देवकन्याओं ने भजन कीर्तन किए। इस मौके पर जगदीश यादव, डा.सोहन पाल सिंह, सौरभ पाल, ओमेंद्र पाल, लालमन, तेज सिंह, ज्ञान चंद्र पाल, रमेश पाल आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पूर्व मंत्री ओमकार सिंह यादव के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव

Spread the loveसहसवान। समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव …

error: Content is protected !!