Breaking News

लाखों शिवभक्तों ने कछला गंगा घाट पर लगाई आस्था की डुबकी, जल लेकर शिवधाम रवाना

Spread the love

कछला संवाददाता सुखदेवी कश्यप

कछला। भागीरथ गंगा घाट पर सोमवार को जलाभिषेक के लिए लाखों श्रद्धालुओं और शिवभक्तों ने ब्रह्ममुहूर्त से गंगा स्नान किया। घाट पर हर-हर महादेव और हर-हर गंगे के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद हवन-पूजन, भजन-कीर्तन और भगवान गणेश व शिव की आरती कर प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद गंगाजल लेकर कांवरिया शिवालयों की ओर रवाना हुए।

कई शिवभक्त पैदल कांवर लेकर निकले, जबकि डाक कांवरिए दौड़ लगाते हुए शिवधाम के लिए रवाना हुए। रिमझिम बारिश के बीच युवतियां और महिलाएं भी मन्नत की कांवर लेकर भोलेनाथ के धाम जाती दिखाई दीं। शाहजहांपुर, कलान, दातागंज, पीलीभीत, पूरनपुर, नवाबगंज, बीसलपुर, उसैत, कादरचौक, फरीदपुर, सहसवान, बिल्सी, बिसौली, कासगंज, अलीगढ़, हाथरस, भरतपुर, दौसा, ग्वालियर, भिंड, भोपाल और इंदौर सहित दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचे।

कांवरियों के साथ भगवान शिव-पार्वती की आकर्षक झांकियां भी चल रही थीं। डीजे पर बज रहे धार्मिक गीतों पर कांवरिए नाचते-गाते हुए आगे बढ़ रहे थे। सोमवार को शिवालयों में गंगाजल से जलाभिषेक किया जाएगा।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए घाट के आसपास बैरिकेडिंग कर पुलिस और पीएसी तैनात की गई। नगर पंचायत चेयरमैन जगदीश सिंह चौहान के निर्देश पर जगह-जगह पेयजल की व्यवस्था कराई गई। मेला प्रभारी कुलदीप कश्यप सहित नगर पंचायत कर्मचारी व्यवस्थाओं में जुटे रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मील का पत्थर साबित होगा पीडीपी प्रशिक्षण – ए डी ओ पंचायत शशिकांत

Spread the loveराष्ट्रीय ग्राम स्वराज योजना के अंतर्गत एक दिवसीय पंचायत डेवलपमेंट प्लान ( पी …