Breaking News

खाकी ने संभाली सेवा की थाली, कांवड़ियों को कराया प्रसाद ग्रहण

Spread the love

बदायूं। कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस की ड्यूटी का एक मानवीय चेहरा भी देखने को मिला। रविवार को थाना कुंवरगांव क्षेत्र में बदायूं पुलिस की ओर से कांवड़ियों और श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ने पुलिसकर्मियों के साथ श्रद्धालुओं का स्वागत किया और उन्हें प्रसाद वितरित किया।

एसएसपी ने कांवड़ियों से उनकी कुशलक्षेम पूछी और यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी तो नहीं है, इसकी जानकारी ली। पुलिसकर्मियों ने श्रद्धालुओं को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया और उन्हें सुरक्षित गंतव्य की ओर रवाना किया।

इस दौरान एसएसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को कांवड़ यात्रा के दौरान पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के साथ यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना प्राथमिकता है।

भंडारे के दौरान पुलिसकर्मियों की सेवा भावना ने श्रद्धालुओं का ध्यान खींचा। सुरक्षा के साथ सेवा का यह प्रयास कांवड़ यात्रा में पुलिस की जिम्मेदारी का मानवीय पक्ष भी सामने लाता है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत निकली तिरंगा यात्रा, उमड़ी भारी भीड़

Spread the loveबदायूं। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत जनपद की बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में …