Breaking News

हरियाली तीज पर महिलाओं ने की शिव-पार्वती की पूजा, झूलों का उठाया आनंद

Spread the love

कछला। हरियाली तीज का पर्व क्षेत्र में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। महिलाओं ने पुरानी परंपरा को निभाते हुए गंगा स्नान किया और भगवान शिव व माता गौरी की पूजा-अर्चना की। इसके बाद महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर पूजा सामग्री व श्रृंगार का सामान दान किया।

पर्व के दौरान कछला क्षेत्र के रानी, मोरकली, जमालपुर, प्रेमा कश्यप, गोतिया, हजरतपुर, ओमश्री और एटा सहित आसपास के गांवों में महिलाओं ने बागों में लगे झूलों का आनंद लिया। महिलाओं ने एक-दूसरे को तीज की बधाई दी और पारंपरिक गीत गाते हुए उत्सव मनाया।

महिलाओं का कहना है कि हरियाली तीज केवल पूजा का पर्व नहीं, बल्कि पुरानी परंपराओं और आपसी मेल-जोल को आगे बढ़ाने का अवसर भी है। इस दौरान परिवारों में सुख-समृद्धि और पति की लंबी उम्र की कामना की गई।

इस मौके पर सुखदेवी कश्यप सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गीत गुलमोहर’ में गूँजेंगे प्रेम, प्रकृति और कविता के स्वर

Spread the love‘ बदायूं। साहित्य और संस्कृति के विविध पक्षों को समर्पित संस्था आचमन फाउंडेशन …