बिनावर। थाना बिनावर पुलिस ने ट्रेनों से मोबाइल चोरी करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 17 अगस्त को ग्राम विजय नगला के पास बरेली की ओर जाने वाले रास्ते पर पुलिस टीम संदिग्धों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान दो युवकों को पकड़ा गया। पूछताछ में उनकी पहचान जय सिंह पुत्र रामेश्वर तथा रवि कुमार पुत्र संतोष, निवासीगण रहपुरा जहांगीर, थाना फतेहगंज पश्चिमी, जनपद बरेली के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का एक मोबाइल फोन टेक्नो बीएफ-7, हरे रंग का, बरामद किया। मामले में थाना बिनावर में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
Budaun Amarprabhat