सहसवान। अपराध की रोकथाम और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सहसवान पुलिस ने एक आरोपी को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 17 अगस्त को उपनिरीक्षक जावेद अली टीम के साथ संदिग्धों की तलाश में जुटे थे। इसी दौरान ग्राम बसौलिया निवासी वली अहमद पुत्र रजी अहमद को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना सहसवान में मुकदमा अपराध संख्या 407/2026 धारा 3/25(1-B)(a) आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी सहसवान थाने में गोवध निवारण अधिनियम, महामारी संबंधी धाराओं और गैंगस्टर एक्ट सहित मामले दर्ज हैं। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
Budaun Amarprabhat