Breaking News

इंतजार हुसैन बदायूं सदर विधानसभा से प्रत्याशी घोषित

Spread the love


आजाद अधिकार सेना ने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बदायूं की 115-बदायूं सदर विधानसभा सीट से इंतजार हुसैन को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

पार्टी की केंद्रीय कार्यकारिणी के अनुमोदन के बाद राष्ट्रीय महासचिव डॉ नूतन ठाकुर ने कार्यालय ज्ञाप के माध्यम से उनकी उम्मीदवारी की घोषणा की।

वरिष्ठ पत्रकार इंतजार हुसैन विभिन्न समाचार पत्रों में कार्य कर चुके हैं तथा मीडिया एसोसिएशन में पदाधिकारी के रूप में भी सक्रिय रहे हैं। वर्तमान में वे खबरें जक्शन न्यूज पोर्टल में हैं। इसके साथ ही वे पूर्व में अंसारी वेलफेयर सोसाइटी तथा कहकशां मानव समिति से भी जुड़े हुए थे और सामाजिक सरोकारों तथा आम नागरिक के अधिकारों के लिए सक्रिय रूप से कार्य करते रहे हैं।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने कहा कि इंतजार हुसैन पार्टी के अन्याय, अत्याचार और भ्रष्टाचार के विरोध तथा आम नागरिक के अधिकारों के संघर्ष को आगे बढ़ाते हुए चुनाव मैदान में उतरेंगे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कांवड़ यात्रियों के लिए तीन स्थानों पर लगे निःशुल्क दवा वितरण शिविर

Spread the loveबदायूं। पवित्र श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को देखते हुए कांवड़ यात्रियों को …