Breaking News

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय के समक्ष किया गया पेश

Spread the love

बिल्सी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी के विशेष अभियान के तहत थाना बिल्सी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना बिल्सी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि वांछित अभियुक्त अपने ठिकाने पर मौजूद है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त करन पुत्र राजेश, मूल निवासी: ग्राम अकोली, थाना बिल्सी, जनपद बदायूं; हाल पता: ग्राम ईसमपुर डंडा, थाना गुन्नौर, जनपद संभल को धर दबोचा। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में पहले से ही संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज था।
मामले की गंभीरता और संकलित साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने अभियोग में पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की थी। पुलिस ने सभी कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश गया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

लालकुआं-साबरमती साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 2 सितंबर से, बदायूं होकर चलेगी

Spread the loveबदायूं। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने लालकुआं-साबरमती-लालकुआं साप्ताहिक विशेष ट्रेन के …