Breaking News

जिला अस्पताल की ओपीडी में जेब काटते युवक को रंगे हाथों पकड़ा

Spread the love

बदायूं। जिला अस्पताल की ओपीडी में लाइन में लगे युवक की जेब काटने का प्रयास कर रहे एक आरोपी को लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। मोहननगला निवासी देवेंद्र कुमार दवा लेने के लिए लाइन में खड़े थे। इसी दौरान एक युवक ने उनकी जेब में हाथ डाल दिया। शक होने पर देवेंद्र ने आरोपी को पकड़ लिया। बाद में उसे अस्पताल में तैनात पूर्व फौजी सुरक्षा गार्डों के हवाले कर दिया गया। गार्डों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम हिलालुद्दीन निवासी ऊपरपारा लालपुल बताया। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अवैध तमंचे व कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

Spread the loveबदायूं। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मूसाझाग पुलिस …