Breaking News

सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज के अध्यक्ष चौधरी रणवीर सिंह का निधन*

Spread the love

*
बिसौली-सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज शरह बरौलिया की प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त अध्यापक चौधरी रणवीर सिंह का बुधवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से शिक्षा जगत और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
कॉलेज परिसर में बुधवार को शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर श्रद्धांजलि दी गई।
स्व.चौधरी रणवीर सिंह का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव रघुनाथपुर पीपरी में किया गया। मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र रविंद्र सिंह ने दी।
अंतिम संस्कार के दौरान कॉलेज प्रबंधक अमित पाठक, प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा, नरेंद्र पुरी, ओमवीर शर्मा, योगेश शर्मा, नीरज चौहान, विप्लव भारती, रामअवतार मौर्य, प्रवीण मिश्रा, अश्वनी शर्मा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग, शिक्षक व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
इधर जाट महासभा की शोक बैठक में भी पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और दिवंगत को श्रद्धासुमन अर्पित किए। वक्ताओं ने कहा कि चौधरी रणवीर सिंह का जाना शिक्षा और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।शोक सभा में जाट महासभा के
जिला अध्यक्ष राजाराम, महासचिव चौधरी महिपाल सिंह, उपाध्यक्ष रमेश चंद, भुवेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष श्रीपाल सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप चौधरी, भाजपा नेता सुभाष चौधरी आदि।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

हर्षाेल्लास से मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस* *डीएम ने कलेक्ट्रेट में किया ध्वजारोहण*

Spread the love* *शहीद स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को किया नमन* *बदायूँ: जिलाधिकारी …