बदायूं। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर बीआईएमटी कॉलेज में एड्स जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। नाको उत्तर प्रदेश और उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को एड्स के कारण, संक्रमण, बचाव और रोकथाम की जानकारी दी। डॉ. विनेश कुमार ने कहा कि सही जानकारी और सतर्कता से एड्स से बचाव संभव है। सुदेश सक्सेना ने भ्रांतियां दूर करने और जांच-उपचार सुविधाओं की जानकारी दी। राजीव कुमार ने सुरक्षित व्यवहार व शिक्षा को बचाव का प्रभावी माध्यम बताया। सुषमा सिंह ने युवाओं से अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की। निदेशक अक्षज रस्तोगी, डीन अरविंद कुमार गुप्ता, चीफ प्रॉक्टर सौरभ सक्सेना सहित कॉलेज स्टाफ मौजूद रहा।
Budaun Amarprabhat