Breaking News

जेब काटकर एक लाख रुपये ले जाने वाले तीन आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Spread the love

उसावां, थाना उसावां पुलिस और हजरतपुर पुलिस ने भैंस बेचकर जा रहे व्यक्ति की जेब काटकर एक लाख रुपये ले जाने के मामले में तीन आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान गौरव, रोकी और सुरजीत, निवासी फर्रुखाबाद के रूप में हुई है। कार्रवाई के दौरान आरोपियों की फायरिंग में आरक्षी राजू घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीनों आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हुए। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन तमंचे 315 बोर, सात जिंदा कारतूस, तीन खोखा कारतूस और 26,750 रुपये बरामद किए। पूछताछ में आरोपियों ने 18 जुलाई को भैंस बेचकर जा रहे व्यक्ति की जेब काटकर रुपये ले जाने की बात स्वीकार की। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

राजकीय महाविद्यालय में 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया*

Spread the love* आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय, बदायूं में आज स्वतंत्रता दिवस की 79वीं …