बदायूं। समाजवादी पार्टी के बदायूं लोकसभा क्षेत्र से सांसद आदित्य यादव रविवार, 23 अगस्त को जनपद के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सांसद प्रातः 9 बजे डीएम रोड, सिविल लाइंस स्थित अपने निज निवास पर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों, नेतागण, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र की सम्मानित जनता से भेंट करेंगे।
इसके बाद सांसद आदित्य यादव अपराह्न 1 बजे दहगवां स्थित राव फार्म हाउस पहुंचेंगे। यहां आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन, श्रद्धेय बीपी मंडल साहब की जयंती एवं छात्रवृत्ति वितरण समारोह में वह शामिल होंगे। सांसद के कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है।
Budaun Amarprabhat