Breaking News

हाजी वाजिद अली खां के इंतकाल पर शोक संवेदना व्यक्त की

Spread the love

सहसवान। उत्तर प्रदेश राजपूत महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार हामिद अली खां राजपूत ने मोहल्ला दहलीज, कस्बा सहसवान निवासी हाजी वाजिद अली खां के इंतकाल पर उनके आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।

उन्होंने उनके पुत्र राशिद अली खां एडवोकेट एवं छोटे पुत्र वासिद अली खां से मुलाकात कर उनके वालिद के इंतकाल पर गहरा दुख व्यक्त किया और मरहूम की मगफिरत के लिए दुआ की।

हामिद अली खां राजपूत ने कहा कि हाजी वाजिद अली खां ने अपने जीवनकाल में हमेशा गरीबों और जरूरतमंदों की मदद की तथा सहसवान में हिंदू-मुस्लिम भाईचारे और आपसी सौहार्द को मजबूत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके नेक कार्यों और सामाजिक योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

हाजी वाजिद अली खां के जनाजे में हजारों लोगों ने शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों एवं शुभचिंतकों ने भी शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

स्वतंत्रता दिवस पर सजा साहित्य और राष्ट्रप्रेम का मंच

Spread the loveउसावां। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दि ऑस्कर पब्लिक स्कूल एवं मंदाकिनी साहित्य …