
बदायूं। श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को सुरक्षित व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह ने कछला गंगा घाट और कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, घाट की स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश, बैरिकेडिंग और पार्किंग व्यवस्था का जायजा लिया।
यातायात व्यवस्था को लेकर भी अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए। बताया गया कि कछला की ओर से नवनिर्मित हाईवे पर दोपहिया वाहन उझानी की ओर जा सकेंगे, लेकिन वापसी की अनुमति नहीं होगी। वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल से आगे नहीं जाने दिया जाएगा। सोरों साइड में डीजे वाहनों के लिए अलग पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
एएसपी ने पुलिसकर्मियों को लगातार भ्रमणशील रहकर सुरक्षा पर नजर रखने और श्रद्धालुओं की सहायता को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। इस दौरान सीओ उझानी सुनील कुमार सिंह, इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat