Breaking News

मनरेगा सोशल ऑडिट विषयक पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया

Spread the love

आसफपुर – स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य डॉक्टर सुनील कुमार वर्मा , प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार व प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय के नेतृत्व में मनरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास ( ग्रामीण) तथा राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम का सोशल ऑडिट विषयक पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बीते शनिवार को प्रातः काल शुभारंभ किया गया जिसमें मुख्य प्रशिक्षक पूर्व प्राचार्य डॉक्टर अरुण कुमार गंगवार , रूपेंद्र पटेल व दलवीर सिंह सभी प्रतिभागियों को विषय से संबंधित आवश्यक जानकारी जुटा रहे हैं ।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में बदायूं जिले के विकास खंड बिसौली , दातागंज व सहसवान तथा संभल जिले के विकास खंड असमोली , बनिया खेड़ा , बहजोई व जुनावई क्षेत्र के लगभग पांच दर्जन प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं ।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 22 अगस्त 2026 से 26 अगस्त 2026 तक सुचारू रहेगा ।
इस कार्यक्रम में संस्थान के कार्यक्रम प्रदर्शक वीर पाल सिंह , आकाश कुमार , साहिल यादव , रामगोपाल कश्यप आदि सहयोग कर रहे हैं ।
यह जानकारी प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार ने दी ।
आसफपुर से दानवीर सिंह


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जन्माष्टमी पर अस्थाई गौ आश्रय स्थल में श्रद्धा के साथ हुआ गौ पूजन

Spread the loveसहसवान, बदायूं। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर ग्राम पंचायत कोल्हाई स्थित अस्थाई …