बिसौली। सैदपुर में बारावफात के जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अमन कमेटी की बैठक हुई। इसमें धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों और संभ्रांत लोगों से आगामी त्योहारों को लेकर चर्चा की गई। उप जिलाधिकारी प्रियंका गोयल ने सभी से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे किसी की धार्मिक भावनाएं आहत हों। सीओ ने सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर ध्यान न देने तथा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। अधिकारियों ने त्योहार शांतिपूर्वक संपन्न कराने का भरोसा दिलाया।
Budaun Amarprabhat