बिल्सी। बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए कछला और उझानी नगर को बड़ी सौगात मिली है। विधायक हरीश शाक्य के प्रयासों से दोनों नगरों में विभिन्न विकास कार्यों के लिए करीब दो करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है। इस धनराशि से आठ महत्वपूर्ण सीसी सड़कों के निर्माण, इंटरलॉकिंग तथा पथ प्रकाश व्यवस्था से जुड़े कार्य कराए जाएंगे। विकास कार्यों से नगरवासियों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलने की उम्मीद है।
विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए वह लगातार प्रयासरत हैं। उनका लक्ष्य बिल्सी विधानसभा को प्रदेश की अग्रणी विधानसभाओं में शामिल कराना है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य कराए जा रहे हैं। विधायक ने विकास कार्यों के लिए धनराशि स्वीकृत किए जाने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया।
Budaun Amarprabhat