बिल्सी। बाबा इंटरनेशनल स्कूल में पीजी से केजी तक के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों के लिए ‘ऑरेंज डे सेलिब्रेशन’ हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को नारंगी रंग की पहचान, उसके महत्व और रंगों के माध्यम से सीखने के लिए प्रेरित करना रहा। इस दौरान बच्चे नारंगी रंग के परिधानों में आकर्षक नजर आए। शिक्षिकाओं ने संतरा, गाजर, कद्दू, फूल सहित विभिन्न नारंगी रंग की वस्तुओं के उदाहरण देकर बच्चों को रंग की पहचान कराई। विद्यार्थियों ने चित्रकला, क्राफ्ट और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय व निदेशिका साधना वार्ष्णेय ने कहा कि ऐसी गतिविधियां बच्चों को रंगों की दुनिया से परिचित कराने के साथ आत्मविश्वास बढ़ाती हैं। प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने कहा कि गतिविधि आधारित शिक्षा बच्चों की रचनात्मकता और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देती है। प्रशासक अमित माहेश्वरी सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
Budaun Amarprabhat