Breaking News

अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन को मजबूती, अशोक भारतीय प्रदेश उपाध्यक्ष बने

Spread the love

लखनऊ/बदायूं। अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन को विस्तार देने के लिए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरज वोरा विधायक ने भाजपा बृज प्रांत के उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी अशोक भारतीय को प्रदेश उपाध्यक्ष तथा शिक्षक नेता प्रदीप गुप्ता को प्रदेश मंत्री मनोनीत किया। जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू के अनुरोध पर लखनऊ स्थित प्रांतीय कार्यालय में दोनों पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र देकर शुभकामनाएं दी गईं। अशोक भारतीय ने कहा कि वैश्य समाज के सभी उपवर्गों को एक मंच पर संगठित कर समाज के उत्थान के लिए कार्य किया जाएगा। प्रदीप गुप्ता ने अंतिम पायदान के लोगों को संगठन से जोड़ने की बात कही। जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता ने कहा कि नए दायित्वों से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने संगठन विस्तार पर विचार-विमर्श किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विजयदशमी पर स्काउट भवन में भव्यता के साथ मनेगा शस्त्र पूजन समारोह, निकलेगा राष्ट्र रक्षा मार्च

Spread the loveबदायूं। क्षत्रिय महासभा बदायूं एवं महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में …