Breaking News

बिजलीघर मार्ग पर कीचड़ का ‘चक्रव्यूह’, राहगीरों की बढ़ी मुश्किलें

Spread the love

बिल्सी। नगर के बिजलीघर मार्ग पर जलभराव और गहरे कीचड़ के चलते इन दिनों स्थानीय निवासियों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग पर जगह-जगह पानी जमा होने से आवागमन प्रभावित हो रहा है। कीचड़ के कारण पैदल चलने वाले लोगों के साथ दोपहिया वाहन चालकों को भी सावधानी बरतनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, मार्ग से गुजरते समय कई लोग फिसलकर चोटिल भी हो चुके हैं। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और पैदल राहगीरों को हो रही है। जलभराव के कारण मार्ग की स्थिति और खराब हो गई है। लोगों का कहना है कि यदि पानी की निकासी और मार्ग की स्थिति में जल्द सुधार हो जाए तो राहगीरों को काफी राहत मिल सकती है। नागरिकों ने समस्या के शीघ्र समाधान की उम्मीद जताई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

Spread the loveबदायूं, 5 सितंबर। भाजपा ब्रज क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय महामंत्री राजेश्वर सिंह पटेल …