Breaking News

आवारा कुत्ते के हमले में युवक घायल, अस्पताल में भर्ती

Spread the love

बिल्सी। नगर के मोहल्ला नंबर आठ में रविवार दोपहर आवारा कुत्ते ने एक युवक पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने उसे बचाया और तत्काल बिल्सी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने घायल युवक का उपचार शुरू किया। घटना के बाद मोहल्ले के लोगों में आवारा कुत्तों को लेकर चिंता बढ़ गई है। लोगों ने नगर में घूम रहे आवारा कुत्तों से निजात दिलाने की मांग की है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शहीद भगत सिंह कोचिंग में मनाया शिक्षक दिवस विद्यार्थियों ने गुरुजनों का सम्मान कर जताया आभार

Spread the love बदायूं। शिक्षक दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह कोचिंग, बदायूं में …