Breaking News

कांवड़ यात्रियों की सेवा में पुलिस ने परोसा प्रसाद

Spread the love

बदायूं। श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान बदायूं पुलिस ने सुरक्षा के साथ सेवा भाव की मिसाल पेश की। अपर पुलिस अधीक्षक नगर की अगुवाई में थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में भंडारे का आयोजन किया गया। पुलिस अधिकारियों और जवानों ने कांवड़ यात्रियों व शिवभक्तों का स्वागत कर उन्हें प्रसाद परोसा। इस दौरान श्रद्धालुओं से संवाद कर उनकी यात्रा का हाल जाना और सुरक्षित व मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं। भंडारे में भोजन, पेयजल व आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था रही। पुलिस के सेवाभावी अंदाज से श्रद्धालु प्रसन्न नजर आए। कांवड़ मार्गों पर सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर पुलिसकर्मी लगातार मुस्तैद हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

Spread the loveबदायूं, 5 सितंबर। भाजपा ब्रज क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय महामंत्री राजेश्वर सिंह पटेल …