Breaking News

मेधावी छात्राओं का सम्मान, प्रतिभा समारोह में गूंजा सफलता का जयघोष

Spread the love

बरेली। कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, इज्जतनगर में रविवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि 21 यूपी बटालियन के कमांडेंट कर्नल होशियार सिंह और विशिष्ट अतिथि श्रीमती प्रेमा पानू रहीं। अध्यक्षता डॉ. विद्योतमा सिंह ने की। इंटरमीडिएट में 86.20 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली सलोनी कश्यप तथा हाईस्कूल में 93 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली अवनी को विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान के लिए सम्मानित किया गया। हाईस्कूल व इंटर की टॉप-टेन और विषयवार सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को भी पुरस्कार दिए गए। विभिन्न स्मृति पुरस्कारों के साथ नकद धनराशि प्रदान कर छात्राओं का उत्साहवर्धन किया गया। छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कर्नल होशियार सिंह ने अनुशासन का महत्व बताते हुए बालिकाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दुनिया के प्रसिद्ध प्रकाशक स्प्रिंगर नेचर ने टीएमयू डेंटल के प्रो. सिवन सतीश की पब्लिश की किताब

Spread the loveमुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर के नाम …