Breaking News

तीन मांगों को लेकर सभासदों का प्रदर्शन, कार्यालय में उठाई व्यवस्थाओं की आवाज

Spread the love

संवाददाता सुख देवी
कछला। तीन मांगों को लेकर सभासदों ने नगर पंचायत कार्यालय परिसर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। नामित सभासद प्रवीण सूर्यवंशी के नेतृत्व में सभासदों ने कहा कि वर्ष 2022 से अब तक कराए गए विकास कार्यों का विवरण लिखित रूप में उपलब्ध कराया जाए। बोर्ड की बैठकें निर्धारित समय पर नियमित रूप से हों तथा अधिशासी अधिकारी और वरिष्ठ लिपिक कार्यालय में उपस्थित रहकर जनता व सभासदों की समस्याएं सुनें। इस दौरान सभासदों ने हाथ उठाकर प्रदर्शन किया। सभासदों की मांगों पर चेयरमैन जगदीश सिंह लोनिया चौहान ने कहा कि सभासद नियमानुसार कार्यालय के दस्तावेज देख सकते हैं। उन्होंने बताया कि स्थायी ईओ व वरिष्ठ लिपिक अटैच हैं, इसलिए उनका नियमित आना संभव नहीं है। ईओ का पक्ष नहीं मिल सका।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

नगर पालिका में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

Spread the loveनगर पालिका में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, पूर्व मंत्री …