Breaking News

आंगनबाड़ियों के मानदेय का शीघ्र किया जाए भुगतान – शशि रानी सक्सेना

Spread the love

अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा के बैनर तले परियोजना की मासिक बैठक का आयोजन दहगवाँ ( बदायूँ ) परियोजना कार्यालय में किया गया । बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष मोरश्री गुप्ता एवं जिला अध्यक्ष राजेश कुमार सक्सेना ने कहा कि दिल्ली में होने वाले सम्मेलन के लिए सभी लोग अभी से एकजुट हो जाएं । और दिल्ली में होने वाले धरना प्रदर्शन को सफल बनाने में सहयोग करें । इस मौके पर मंडल अध्यक्ष मोरश्री गुप्ता एवं ब्लॉक अध्यक्ष शशी रानी सक्सेना ने एक ज्ञापन ए डी ओ एस आई वी के लिए सौपा गया । ज्ञापन में मुख्य मांग रुका हुआ मानदेय , प्रोत्साहन राशि एवं डीलर से चावल आदि दिलाया जाए यही मांग रखी गई । दहगवाँ परियोजना स्तर पर प्रत्येक महीने 20 तारीख के लिए मीटिंग की जाएगी । इस मौके पर जिला संरक्षक विनोद बाबू सक्सेना , मंडल अध्यक्ष मोर श्री गुप्ता , ब्लॉक अध्यक्ष शशि रानी सक्सेना , अनुपम रानी ,मु ख्य सेविका शारदा देवी, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर पिंकी रानी,रेखा देवी, प्रमोद कुमारी , पुष्पा देवी ,सुनीता, मीरा , ओमवती , विमला देवी, शांति, कुसमा देवी, मीरा देवी , जलधारा , पुष्पा देवी, प्रेमलता, रेखा देवी ,प्रमोद कुमारी, विमला देवी , शांति देवी , द्रोपा देवी , सर्वेश कुमारी , उषा देवी ,सुमन कुमारी , कंचन देवी, नूरजहां , आदि लोग मौजूद रहे ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

छेड़छाड़ के दोषी को पांच वर्ष का कठोर कारावास

Spread the loveबदायूं। ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ अभियान के तहत बदायूं पुलिस की प्रभावी पैरवी के बाद …