आसफपुर – सावन माह के अंतिम सोमवार को स्थानीय सिद्ध बाबा पुल वाले महाराज , रेलवे स्टेशन निकट हनुमान मंदिर , दीक्षित आश्रम व शिव मंदिर सहित सभी शिवालयों में कांवड़ियों की भारी भीड़ जलाभिषेक करने पहुंची ।
इस अवसर पर स्थानीय सिद्ध बाबा पुल वाले महाराज मंदिर पर साप्ताहिक मेले का आयोजन किया गया जिसमें आस पास के गांव सीकरी , मन्नू नगर , पहाड़पुर , श्यामपुर , दबथरा , मोहकमपुर , मलखानपुर , मानपुर , नूर नगर कौड़ियां , भोजपुर आदि गांव से भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया ।
इस धार्मिक पर्व पर शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए बिसौली पुलिस क्षेत्राधिकारी अंशुमान श्रीवास्तव के निर्देशन में थाना प्रभारी सुभाष कुमार स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी जुगमेंद्र बालियान , हेड कांस्टेबल बीरेंद्र कुमार , जोगेंद्र सिंह , अर्जित बालियान , अमन ठाकुर , विपिन पुनिया , सुमित चौधरी , रेनू व सुदेश दिवाकर आदि पुलिस स्टाफ मौजूद रहा ।
आसफपुर से दानवीर सिंह
Budaun Amarprabhat