Breaking News

शिव शक्ति भवन मंदिर में भोले बाबा का भव्य श्रृंगार, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Spread the love

बिल्सी। सावन माह के पावन अवसर पर नगर के शिव शक्ति भवन मंदिर में भोले बाबा का भव्य श्रृंगार किया गया। मंदिर परिसर को फूलों से सजाया गया और भगवान शिव का अभिषेक कर चंदन व इत्र अर्पित किया गया। आकर्षक श्रृंगार के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। शाम होते ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से मंदिर परिसर शिवमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ भगवान शिव का पूजन कर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को लेकर पूरे दिन मंदिर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सावन के अंतिम सोमवार को शिवालयों में कांवड़ियों की भारी भीड़ उमड़ी

Spread the loveआसफपुर – सावन माह के अंतिम सोमवार को स्थानीय सिद्ध बाबा पुल वाले …