सहसवान। क्षेत्र में 17 अगस्त को हुए सड़क हादसे में घायल कांवड़िए पवन की इलाज के दौरान मौत हो गई। जखुपुरा निवासी पवन अपने साथी छत्रपाल और आकाश के साथ पटना देवकली मंदिर में जलाभिषेक करने के बाद मनौना धाम के दर्शन के लिए गए थे। लौटते समय भूड़खितौरा के पास उनकी बाइक को एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीनों कांवड़िए घायल हो गए। गंभीर हालत में पवन को उपचार के लिए दिल्ली ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों ने हादसे पर दुख जताते हुए शोक संवेदना व्यक्त की।
Budaun Amarprabhat