Breaking News

गुरुजी की तृतीय पुण्यतिथि पर होगा सुंदरकांड पाठ और भंडारा

Spread the love

बिल्सी। क्षेत्र के ग्राम बाँस बरौलिया में ऋषि आश्रम शुभ सेवा संस्थान की ओर से ब्रह्मलीन परम पूज्य श्री उमाशंकर शास्त्री जी ‘गुरुजी’ की तृतीय पुण्यतिथि पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम 26 अगस्त, बुधवार को गुरु माता श्रीमती कलावती देवी के सानिध्य में होगा। आयोजन के तहत सुबह आठ बजे से सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद सुबह 11 बजे से हवन-पूजन आदि धार्मिक अनुष्ठान होंगे। दोपहर एक बजे से प्रभु इच्छा तक भंडारा एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा।

आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में गुरुजी के शिष्य, भक्तगण तथा ग्राम व क्षेत्रवासी शामिल होकर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है। कार्यक्रम की विनीतकर्ता श्रीमती कलावती देवी एवं ऋषि आश्रम शुभ सेवा संस्थान हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

Spread the loveबदायूं, 5 सितंबर। भाजपा ब्रज क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय महामंत्री राजेश्वर सिंह पटेल …